उड़ीसा से रीवा लाया जा रहा था ट्रांजिट रिमांड पर, पुलिस पर स्प्रे करके किया बेहोश, लगातार हो रही तलाश - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 29 September 2026

उड़ीसा से रीवा लाया जा रहा था ट्रांजिट रिमांड पर, पुलिस पर स्प्रे करके किया बेहोश, लगातार हो रही तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के विंध्य अंचल में सीधी जिला अंतर्गत रामपुर नैकिन इलाके की छुहिया घाटी में कुख्यात गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा को फिल्मी स्टाइल में पुलिस से छुड़ा लिया गया। उड़ीसा से पुलिस वैन में लाए जा रहे गांजा तस्कर के वाहन को तीन गाड़ियों से आए बदमाशों ने रोका और पुलिस वालों को घेर कर उन पर स्प्रे कर बेहोश कर दिया। मिर्ची का पाउडर तथा मिर्ची का पानी भी डालने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद से आसपास के समूचे जिलों को अलर्ट कर दिया है लेकिन अब तक इस संबंध में कोई जानकारी पुलिस के लिए राहत भरी नहीं आई है। He was being brought from Odisha to Rewa on transit remand; he rendered the police unconscious by spraying them, and a search is currently underway.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि आदित्य मिश्रा कुख्यात गांजा तस्कर है। उसका बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी का नेटवर्क है। इनामी बदमाश गांजा तस्कर उड़ीसा पुलिस की कस्टडी में था। वह रीवा में एक पेशी तथा कुछ अन्य मामलों की पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया जा रहा था। पुलिस का वाहन जब मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग रामपुर नेकिन इलाके की छुहिया घाटी पर पहुंचा तो बड़े ही सुनियोजित ढंग से उसे रोका गया और पुलिस वालों को घेर कर उनके चेहरे आंखों पर स्प्रे कर दिया गया। जिससे वह परेशान होते हुए बेहोश हो गए। इसके बाद आराम से बदमाश गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा को ले भागे। फरार हुए आदित्य मिश्रा की तलाश शिद्दत के साथ की जा रही है। हालांकि अब तक उसका कोई भी पता नहीं चल पाया है।