रफीक खान
मध्य प्रदेश के धार जिला अंतर्गत धामनोद में मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंडा फाटे बाईपास के समीप फर्स्ट एस ए एफ बटालियन के सिपाही रामेश्वर गोयल को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर अवस्था में घायल पुलिस कर्मी को पहले धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया और इसके बाद फौरन इंदौर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सेंट्रल आईबी, एटीएस तथा एनआईए अपने इनपुट्स के आधार पर इस घटना को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा फैलाई जाने वाली दहशतगर्दी के मिशन से जोड़कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं स्थानीय पुलिस आसपास के लुटेरे और क्रिमिनल्स पर फोकस कर तलाश में लगी है। ATS and ANI are working to uncover the network of Pakistani gangster Shahzad Bhatti, while the police are searching for a local robber.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 36 वर्षीय एस ए एफ जवान रामेश्वर गोयल जज बंगला की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। वे अपने गांव से धामनोद बाईपास होते हुए दूधी कुंडा फाटे के पास पहुंचे थे, तभी नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। एसएफ के जवान के सीने में अभी भी गोली फसी हुई है। पुलिस इस घटना को स्थानीय अपराधियों द्वारा घटित किया जाना मान रही है। इसी आधार पर पुलिस ने अब तक अनेक संदेहियों की धर पकड़ तथा पूछताछ जारी रखी है। उधर इस पूरे मामले को आतंकवादी निरोधी स्पेशल फोर्सेस पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जोड़कर देख रही है। उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा तक और मध्य प्रदेश में भी लगातार जांच पड़ताल अभियान चल रहा है। यूपी एटीएस तथा हरियाणा में भी कुछ गिरफ्तारियां हुई है लेकिन धार के धामनोद में हुई इस घटना का अभी तक कोई लिंक सामने नहीं आया है।
