रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 30 सितंबर की रात को रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेत कर हत्या करने वाले आरोपी केयरटेकर वरुण कुमार को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। आगरा से भोपाल लाते वक्त जब केयरटेकर वरुण कुमार ने कथित तौर पर पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे गोली मार दी। पुलिस की गोली वरुण कुमार को पैर में लगी। मुगलिया छाप गांव के पास हुई इस घटना के बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी वरुण कुमार ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी से मात्र तीन दिन के भीतर ही गाली गलौज तथा बार-बार की डांट फटकार से आक्रोशित होना बताया है। पुलिस घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
Caretaker Varun Kumar had become incensed within just three days due to the verbal abuse and constant scolding.
उल्लेखनीय है कि 1982 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल रिटायर होने के बाद सूरज नगर स्थित फार्म हाउस पर रहते थे। घर में पत्नी की दूसरे कमरे में मौजूदगी के बीच 30 सितंबर की रात तीन दिन पहले बतौर केयरटेकर आए वरुण कुमार ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। वरुण को वर्मा होम हेल्थ केयर एंड हाउसकीपिंग सर्विसेज के माध्यम से यहां प्रोवाइड कराया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद वरुण कुमार ने गैस की पाइपलाइन काट तथा इलेक्ट्रिक प्रेस चालू कर धमाका करने की भी कोशिश की। सबूत मिटाने के लिए चोरी, लूट जैसे परिदृश्य को निर्मित किया गया। इसके बाद वह भाग कर ग्वालियर, आगरा, मथुरा, वृंदावन और दिल्ली होते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश, कुल्लू मनाली, पठानकोट गया था। बाद में दिल्ली लौट आया और आगरा में ठहर गया। पुलिस की करीब 25 टीमें ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरा की जांच के बाद लगातार उसकी तलाश कर रही थी। 100 से ज्यादा संबंधियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई तथा अंततः आगरा से दबोच बीच लिया गया।
