आधी रात को घटना, सूचना पर पहुंची थी थाने की पुलिस टीम, जहरीली शराब से मौतों के बीच बड़ी घटना - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 2 November 2026

आधी रात को घटना, सूचना पर पहुंची थी थाने की पुलिस टीम, जहरीली शराब से मौतों के बीच बड़ी घटना


रफीक खान
मध्य प्रदेश में सागर तथा देवास जिले में जहरीली शराब से मौतों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पुरी को रविवार तथा सोमवार की दरमियानी रात शराब तस्कर ने ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर थाना प्रभारी दिलीप पुरी पुलिस टीम को लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने शराब लाद कर भाग रहे ट्रक को रोक भी लिया था लेकिन जैसे ही ड्राइवर को उतारने का प्रयास किया तो उसने ट्रक डिवाइडर पर चढ़ाते हुए टीआई को रोंद दिया। घटना के बाद शराब का ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। इस पूरे मामले ने मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था और माफियाओं की ताकत का एक बड़ा मुद्दा सामने ला खड़ा किया है। अभी तक मध्य प्रदेश में रेत माफिया सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को कुचलकर मौत के घाट उतरता रहा लेकिन अब शराब माफिया ने भी अपनी ताकत पेश कर दी है। The incident occurred at midnight; a police team from the local station arrived upon receiving information—a major development amidst a series of deaths caused by toxic liquor.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रविवार तथा सोमवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे अवैध शराब से भरे आयशर वाहन की सूचना पर दिलीप पुरी पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पहुंचे थे। इस वाहन का नेमावर पुलिस भी पीछा कर रही थी। पुलिस मैं आयशर ट्रक को पीछा करते हुए रोक लिया। थाना प्रभारी ने चालक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने अचानक वाहन आगे बढ़ा दिया। ट्रक चालक पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप पूरी को कुचलते हुए भाग खड़ा हुआ। कार्रवाई में साथ गई पुलिस टीम थाना प्रभारी को उठाकर अस्पताल ले गई, जहां तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बाद में चालक संदलपुर में वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन बरामद कर लिया है। इधर घटना की खबर मिलते ही कन्नौद टीआई तहज़ीब काजी देर रात तो देवास एसपी आदित्य मिश्रा तड़के खातेगांव पहुंचे। ऐसा कहा जा रहा है कि शराब तस्करी के नेटवर्क में हरदा के राहुल और देवास के कुछ तस्करों के नाम सामने आने की जानकारी है। राहुल की लोकेशन दिल्ली में मिलने की बात कही जा रही है।