रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में नर्मदा तट भेड़ाघाट में आयोजित होने वाले फेस्टिवल और अचानक से उसको रद्द कर दिए जाने की सूचना के बाद भड़के आक्रोश में हुई तोड़फोड़ और हंगामा को प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए FIR दर्ज कराई है। इस मामले में मुख्य आयोजक राहुल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल मिश्रा ने घाट फेस्टिवल नाम का आयोजन करने का खूब प्रचार किया और जमकर महंगी टिकट बेच कर पैसा बटोरा, इसके बाद कार्यक्रम को निरस्त करने का नोटिस टांग दिया। इस तरह की फर्जीबाड़ा और धोखाधड़ी से आम लोगों का गुस्सा उबलना स्वाभाविक था। इस पूरे मामले में भेड़ाघाट तथा तिलवारा घाट पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए राहुल मिश्रा से पूरी रात सघन पूछताछ की गई है लेकिन वह किसी छात्र अपराधी से कम नजर नहीं आ रहा है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR की प्रति समाचार के साथ संलग्न है, जिसमें पूरा विवरण पढ़ा जा सकता है। Ghat Festival: FIR against organisers after fraud, ruckus and vandalism, Rahul Mishra arrested



