JABALPUR में पॉपुलर ब्रेड फैक्ट्री की छत गिरी, दो टुकड़े हो गया मजदूर, देखने वालों की कांप गई रूह - khabarupdateindia

खबरे

JABALPUR में पॉपुलर ब्रेड फैक्ट्री की छत गिरी, दो टुकड़े हो गया मजदूर, देखने वालों की कांप गई रूह


रफीक खान 
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में गोरा बाजार पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में पॉपुलर ब्रेड फैक्ट्री के पुराने हिस्से की तुड़ाई के काम के दौरान अचानक से छत गिर गई और एक मजदूर उसमें फंस कर दो टुकड़े हो गया। मजदूर के शरीर के दो हिस्से देखने वालों की रूह कांप उठी। चाह कर भी कोई मदद करने की स्थिति में नहीं रहा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। The roof of a popular bread factory collapsed in JABALPUR, the worker was cut into two pieces, the onlookers were horrified

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ऋषभ केशवानी नाम का व्यक्ति गोराबाजार तिलहरी में पापुलर ब्रेड की फैक्ट्री चलाता है। शुक्रवार को वह कुछ मजदूर लगाकर फैक्ट्री का पुराना कंस्ट्रक्शन तुड़वा रहा था। मजदूर काम में ही जुटे थे कि सुबह करीब 10.30 बजे लेंटर की तुड़ाई करते-करते मंडला निवासी भूरेलाल विश्वकर्मा लेंटर के साथ ही गिरा और बीम या अन्य किसी चीज में फसकर उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए , जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भूरेलाल के शरीर को दो हिस्सों में बंटा देख वहां के अन्य मजदूरों के होश उड़ गए और उनमें से कुछ तत्काल काम छोड़कर वहां से चले गए। कहा जाता है कि कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद भी फैक्ट्री के कर्ताधर्ताओं ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इलाके के कुछ लोगों ने अंदर जाने का प्रयास किया तो फैक्ट्री वालों ने उन्हें वहां से भगाया। जिनका रवैया देखकर ऐसा लग रहा था कि वे घटना को दबना चाह रहे हैं।