10 IPS के तबादले, प्रमोद वर्मा होंगें जबलपुर के नए आईजी, मुख्यमंत्री के आदेश पर जारी हुई छुट्टी के दिन सूची - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 1 June 2025

10 IPS के तबादले, प्रमोद वर्मा होंगें जबलपुर के नए आईजी, मुख्यमंत्री के आदेश पर जारी हुई छुट्टी के दिन सूची


रफीक खान
मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। जारी सूची में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल है। इनमें मुख्य तौर पर जबलपुर में अनिल सिंह कुशवाहा के रिटायर होने के बाद रिक्त पड़े आईजी के पद पर प्रमोद वर्मा की पदस्थापना की है। इसके अलावा जबलपुर आईजी का प्रभार देख रहे सचिन अतुलकर की भी नई पदस्थापना की गई है। साथ ही कटनी तथा दतिया जिले में नए पुलिस अधीक्षकों को पदस्थ कर दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी सूची समाचार के साथ संलग्न है, जिसमें विस्तृत विवरण देखा जा सकता है। 10 IPS officers transferred, Pramod Verma will be the new IG of Jabalpur, list of holidays released on the orders of the Chief Minister