शिकायत करने के बाद करता था अवैध वसूली, जप्त मोबाइल में मिले कई आपत्तिजनक वीडियो, फॉरेंसिक जांच शुरू - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 4 March 2026

शिकायत करने के बाद करता था अवैध वसूली, जप्त मोबाइल में मिले कई आपत्तिजनक वीडियो, फॉरेंसिक जांच शुरू


रफीक खान
मध्य प्रदेश पुलिस ने एक ऐसे असामाजिक तत्व को गिरफ्तार किया है, जो पहले शिकायत करता था और फिर बाद में ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपए की वसूली। रेप और महिलाओं की तस्करी, देह व्यापार जैसे मामलों में भी उसकी संलिप्तता सामने आ रही है। राजधानी भोपाल के गौ मांस तस्करी मामले में ब्लैकमेलिंग करते हुए ₹300000 लेने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। जप्त मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। He used to extort money after complaints were made. Several objectionable videos were found on the seized mobile phone. A forensic investigation has begun.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि स्लॉटर हाउस की आड़ में गौमांस तस्करी के मामले में ब्लैकमेलिंग करने वाले बर्खास्त रेलकर्मी राजेश तिवारी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी राजेश तिवारी पर गैर-कानूनी तरीके से 3 लाख रुपए मांगने का आरोप है। अब तिवारी का गोमांस तस्करी के आरोपी असलम चमड़े के करीबी को ब्लैकमेल कर पैसे लेने का वीडियो भी सामने आया है। इसपर पुलिस ने आरोपी राजेश तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालाय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड स्वीकृत होने के बाद जांच में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश तिवारी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल, पुलिस ने सबंधित वीडियोज की जांच के लिए तिवारी का फोन फॉरेंसिक लैब पहुंचाया है। आरोपी के मोबाइल में ब्लैकमेलिंग से जुड़े और भी कई वीडियो मौजूद हैं। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि, आरोपी ने पहले और भी कई लोगों को अलग-अलग मामलों में ब्लैकमेल कर उनसे रकम वसूली होगी। कार्रवाई के दौरान उसके पास से न सिर्फ ब्लैकमेलिंग की रकम मिली, बल्कि उसकी कार से दो पेटी शराब, एक पिस्टल और एमडी ड्रग्स भी मिली थी। पुलिस जांच में जुटी है कि, राजेश के पास पिस्टल और एमडी ड्रग्स कहां से आई? राजेश तिवारी मछली परिवार पर हुई कार्रवाई के दौरान भी सुर्खियों में आ चुका है।