लंच के पहले और बाद में चली हाईकोर्ट में सुनवाई, पुलिस अधिकारियों से कई सवाल किए अदालत ने - khabarupdateindia

खबरे

लंच के पहले और बाद में चली हाईकोर्ट में सुनवाई, पुलिस अधिकारियों से कई सवाल किए अदालत ने


रफीक खान
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जबलपुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक पर लगातार दर्ज हो रहे आपराधिक प्रकरणों को लेकर लगाई गई याचिका पर गुरुवार को भी सुनवाई हुई। जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन की बेंच में लंच के पहले और बाद में याचिकाकर्ता के वकील और सरकार की तरफ से उपस्थित वकीलों ने अपनी-अपनी दलील रखी। सुनवाई के दौरान बेंच ने तलब किए गए पुलिस अधिकारियों से भी सवाल किए। इस बीच लंच के बाद पहुंचे महाधिवक्ता प्रशांत सिंह की बहस के बाद मामला चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच को रेफर कर दिया गया। अब इस याचिका पर चीफ जस्टिस की बेंच सुनवाई करेगी या फिर किसी और बेंच का निर्धारण कर सकती है। The High Court heard the case before and after lunch, and the court asked several questions to police officers.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जबलपुर के हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक से संबंधित याचिका रज्जाक में दावा किया है कि विधायक संजय पाठक के राजनीतिक प्रभाव और इशारे पर ही जिला प्रशासन ने उसके विरुद्ध कठोर तथा फर्जी शिकायतों पर दंडात्मक कार्रवाइयां की हैं। अब्दुल रज्जाक साल 2021 से जेल में बंद है। एक प्रकरण में जमानत मिलती है, तो दूसरे प्रकरण प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी दर्शा दी जाती है। जेल में बंद रहने के दौरान पुलिस द्वारा उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में अपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस के द्वारा कई प्रकरणों में अभी तक अंतिम रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है। यह न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है।