56 पदाधिकारियों वाली प्रदेश कार्यकारिणी में जबलपुर से सिर्फ योगेंद्र सिंह ठाकुर और जय रोहाणी को मिली जगह - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 3 April 2026

56 पदाधिकारियों वाली प्रदेश कार्यकारिणी में जबलपुर से सिर्फ योगेंद्र सिंह ठाकुर और जय रोहाणी को मिली जगह



रफीक खान
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अप्रूवल के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने 56 पदाधिकारी की प्रदेश कार्यकारिणी सूची जारी कर दी। इस सूची में जबलपुर से सिर्फ दो नामों को चयनित किया गया। योगेंद्र सिंह ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व सोपा गया है, जबकि जय रोहाणी को शोध एवं नीति प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के लिए और भी कई नाम जोर मार रहे थे लेकिन स्थानीय छत्रपों का आशीर्वाद ना मिलने के कारण उन्हें स्थान नहीं मिल पाया है। श्याम टेलर के नगर आगमन पर जिन नेताओं ने खूब ऊर्जा दिखाई, वह भी जारी सूची के बाद मन मसोड़कर बैठ गए हैं। शुक्रवार को भाजपा खेमे में सूची को लेकर काफी चर्चा हो रही है। समाचार के साथ भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा जारी सूची संलग्न है। Only Yogendra Singh Thakur and Jai Rohani from Jabalpur found a place in the 56-member state executive committee.


O