विरोध प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठन के नेताओं को पुलिस ने खदेड़ा, मुख्य आरोपी पर ₹30 हजार का इनाम था घोषित - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 1 April 2026

विरोध प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठन के नेताओं को पुलिस ने खदेड़ा, मुख्य आरोपी पर ₹30 हजार का इनाम था घोषित


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना इलाके में विगत दिनों होटल मालिक की धारदार हथियार से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार को घेराबंदी कर दबोच लिया। ₹30000 के इनामी बदमाश आसिफ बम और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें आसिफ पुलिस की गोली से घायल हो गया। शॉर्ट एन काउंटर की कार्रवाई के बाद हत्या के मुख्य आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उधर दूसरी तरफ हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों के नेताओं को भी पुलिस ने खडेड़ दिया। उग्र तथा अनियंत्रित स्थिति को काबू में करने के लिए यह कार्रवाई की गई। The police chased away the leaders of the protesting Hindu organization; a reward of ₹30,000 was announced on the main accused.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दो दिन पहले तीन बदमाशों ने मिलकर मामूली विवाद पर अशोका गार्डन क्षेत्र के प्रगति नगर इलाके में विजय मेवाड़ा नाम के होटल संचालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही इलाके में तनाव के हालात हैं। बीते दो दिन से हिंदू संगठनों के साथ मिलकर स्थानीय लोग जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हत्या का आरोप भोपाल के कुख्यात बदमाश आसिफ बम और उसके दो साथियों पर है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को गिरफ्तारी के दौरान भागने की नीयत से उसने पुलिसकर्मी से ही बंदूक छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गईं, जिसमें से एक गोली बदमाश के पैर में लगी।