मैं मोहम्मद रफीक खान वर्ष 1989 से पत्रकारिता कर रहा हूं। नवभारत जबलपुर संस्करण में बतौर सिटी रिपोर्टर करियर की शुरुआत हुई। वर्ष 1989 से 1994 तक नवभारत में रहा। इसके बाद वर्ष 1996 तक सांध्य दैनिक कार्तिक टाइम्स में चीफ सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। कार्तिक टाइम्स में रहते हुए ही मुझे पुनः दैनिक नवभारत जबलपुर संस्करण का ऑफर मिला और फिर नवभारत ज्वाइन कर लिया। नवभारत की सिटी टीम में वर्ष 2004 तक सेवाएं जारी रही। इसके बाद मंडला तथा डिंडोरी जिले के स्टाफर ब्यूरो चीफ के रूप में पदस्थापना हो गई, जहां करीब 11 महीने की सेवाओं के बाद मैंने इस्तीफा दे दिया।
वर्ष 2005 में मैंने सांध्य दैनिक सी टाइम्स ज्वाइन किया और वहां नगर संपादक के रूप में सेवाएं दी। वर्ष 2006 में दैनिक जागरण भोपाल और रीवा संस्करण के जबलपुर ब्यूरो में कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2008 में दैनिक हरिभूमि जबलपुर संस्करण में नगर संपादक के रूप में वर्ष 2014 तक सेवाएं दी। करीब 7 महीने दैनिक जागृति साहस में बतौर स्थानीय संपादक काम करने के बाद पीपुल्स समाचार जबलपुर संस्करण का संपादक और यूनिट हेड नियुक्त कर दिया गया। यहां करीब साढ़े 8 वर्ष काम करने के बाद मैंने रिजाइन कर दिया। उसके बाद से अब तक दैनिक एक सत बुलेटिन के जबलपुर संस्करण का संपादक हूं तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म खबर अपडेट इंडिया में एडिटर इन चीफ के रूप में पत्रकारिता का सफर चल रहा है।
Mo - 9303508200
Email:- khabarupdateindia@gmail.com
Office Address: Near B.T. Tiraha Beside Post Office Garha, Jabalpur (M.P.) 482003
