पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में, दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज की जा रही FIR, जांच-पड़ताल जारी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 4 March 2026

पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में, दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज की जा रही FIR, जांच-पड़ताल जारी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में ओमती थाना क्षेत्र में रात करीब 9:30 बजे दो गुटों में पथराव हो गया। यहां गोली चलने की भी खबर है। यह घटना पुलिस के फ्लैग मार्च के बाद घटित हुई। होली के मद्देनजर पुलिस 2 दिन से लगातार फ्लैग मार्च कर रही थी और जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात भी किया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को राउंडअप कर लिया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट भी दर्ज की जा रही है।Police have detained several people, FIRs are being filed based on complaints from both sides, and investigations are ongoing.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि छोटी ओमती क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9:30 बजे दो गुटों के बीच आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, वहीं गोली चलने की खबर से इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही ओमती, बेलबाग, घमापुर हनुमानताल और कोतवाली थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में लिया। भानतलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो गुटों के बीच मामूली विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पहले आपसी गाली-गलौज हुई और फिर झड़प शुरू हो गई। शरारती तत्वों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना के पीछे विवाद का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि इस उपद्रव को जुआ फड़ से जोड़कर माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। आसपास के सीसी कैमरा के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।