नदी में पानी का खेल करते-करते सभी डूब गए, मरने वालों में तीन सगी बहनें, पूरे इलाके में छा गया मातम - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 5 March 2026

नदी में पानी का खेल करते-करते सभी डूब गए, मरने वालों में तीन सगी बहनें, पूरे इलाके में छा गया मातम


रफीक खान
बिहार के मोतिहारी जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। इसमें नदी पर पानी का खेल करते-करते एक बच्चा डूबा, उसे बचाने के चक्कर में पांच और बच्चों ने लगातार कोशिश की और सभी गहरे पानी में जाकर डूब गए। सभी 6 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन सगी बहनें हैं। रिस्कयू ऑपरेशन कर सभी के शव निकाल लिए गए हैं। पूरे इलाके में मातम की स्थिति बनी हुई है। All drowned while playing in the river, three sisters among the dead, mourning gripped the entire area.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना केसरिया प्रखंड के राघवा पंचायत की बताई जा रही है। गांव के कुछ बच्चे पास की राघवा नदी में नहाने के लिए गए थे। बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सभी 6 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में धर्मेंद्र सहनी की 12 साल की बेटी दीक्षा कुमारी, 6 साल की प्रिया कुमारी और 9 साल की सोनाक्षी कुमारी की जान चली गई. ये तीनों आपस में सगी बहनें थीं। इसके अलावा 12 साल की सोनाली कुमारी, 11 साल के प्रिंस कुमार और 8 साल की छोटी कुमारी भी इस हादसे का शिकार हो गए।