आज होने वाली बैठक में किया जाएगा महत्वपूर्ण फैसला, BJP बना सकती है अपना मुख्यमंत्री, सहमति या जबरदस्ती? - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 5 March 2026

आज होने वाली बैठक में किया जाएगा महत्वपूर्ण फैसला, BJP बना सकती है अपना मुख्यमंत्री, सहमति या जबरदस्ती?


रफीक खान
बिहार में सियासी हलचल तेज है और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाएं साकार होने के रास्ते पर चल पड़ी है। गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला हो सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा रहा है। सरकार में परिवार की दखल बनाए रखने के लिए उनके बेटे को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। यह फैसला सहमति से हो रहा है या फिर जबरदस्ती से, इसे लेकर विपक्षी नेताओं के बयान तेजी के साथ सामने आ रहे हैं। An important decision will be taken in the meeting to be held today, BJP can make its own Chief Minister, consent or force?

कहा जा रहा है कि बिहार में मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है। नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। बिहार में पहली बार भाजपा का सीएम बन सकता है। नीतीश के बेटे निशांत भी गुरुवार को राजनीति में आएंगे, उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। औपचारिक ऐलान बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडीयू नेता विजय चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। गुरुवार को नितीश एनडीए के अन्य प्रत्याशियों के साथ सुबह 11:30 बजे नामांकन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे, इसमें शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना आ रहे हैं। इससे पहले पटना के सियासी गलियारों में आज पूरे दिन हलचल रही। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत पार्टी के वरीय नेता नीतीश को मनाने सीएम आवास पहुंचे। वहां लंबी मंत्रणा के बाद संजय झा के घर मंथन चला, जिसमें मंत्री विजय चौधरी भी शामिल रहे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का कल यानी गुरुवार को आखिरी दिन है। दूसरी ओर, अगर नीतीश राज्यसभा सांसद बनते हैं तो बिहार में भाजपा से मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर भी चर्चाओं का दौर जारी है। इनमें मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का नाम प्रमुख है। हालांकि, भाजपा कोई नया चेहरा लाकर सभी को चौंका भी सकती है। इस घटनाक्रम पर विपक्षी नेता साइलेंट ऑपरेशन लोटस से लेकर नीतीश कुमार की बेबसी जैसी टिप्पणी कर रहे हैं।