होली पर रिश्तेदारों से मिलने गया था युवक, घटना के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 5 March 2026

होली पर रिश्तेदारों से मिलने गया था युवक, घटना के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मझौली थाना क्षेत्र में होली पर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। युवक की हत्या करने के आरोपी बाप-बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी विरोध हुआ और लोगों ने चक्रजाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठी चार्ज भी किया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। The youth had gone to visit relatives on Holi; people protested after the incident, and the police resorted to lathi charge.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ग्राम खबरा निवासी 28 वर्षीय अज्जू ठाकुर अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पडुआ गांव गया था। वहां किसी बात को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि इस विवाद के दौरान एक पिता और उसके पुत्र ने मिलकर अज्जू पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण आक्रोशित हो गए। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने मझौली थाने का घेराव किया और मझौली-सिहोरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर बैठकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।