MP हाई कोर्ट में सनसनीखेज घटना, पुलिस अलर्ट मोड पर, सिविल लाइन और ओमती पुलिस भी पहुंची - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 9 March 2026

MP हाई कोर्ट में सनसनीखेज घटना, पुलिस अलर्ट मोड पर, सिविल लाइन और ओमती पुलिस भी पहुंची


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित हाई कोर्ट की प्रिंसिपल बेंच में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब एक व्यक्ति कोर्ट रूम तक बच्चे का भ्रूण लेकर जा पहुंचा। घटना के बाद पुलिस ने उसे घेर लिया। अफरा तफरी के माहौल में उस व्यक्ति से पूछताछ चल रही है। हाई कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली एस ए एफ की सिक्योरिटी जहां अलर्ट मोड पर आ गई है, वहीं सूचना पाकर सिविल लाइन और ओमती थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। Sensational incident in MP High Court, police on alert mode, Civil Line and Omati police also reached

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सोमवार को हाई कोर्ट के 17 नंबर कोर्ट रूम में सामान्य तौर पर सुनवाई चल रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति द्वारा पॉलिथीन में खून और दुर्गंध वाला कुछ आपत्तिजनक लोथड़ा निकालकर डाइस पर रख दिया गया। यह माजरा देख वहां अफरा तफरी सी निर्मित हो गई। पॉलिथीन में किसी बच्चे का कटा हुआ सिर या फिर भ्रूण जैसा जो कुछ भी था, पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ऐसा भी पता चला है कि इसी कोर्ट में 35 नंबर पर किसी दयानंद पांडे का कोई केस लगा हुआ था, उसी से संबंधित यह कोई वाक्या हुआ है। हाई कोर्ट के कोर्ट रूम जैसे संवेदनशील स्थल पर हुई इस घटना के बाद सभी तरह के जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। कोर्ट रूम में क्लीनिंग आदि भी कराई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि हाई कोर्ट परिसर में व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद संबंधित व्यक्ति किस तरह से आपत्तिजनक चीज लेकर पहुंच गया? निश्चित तौर पर सुरक्षा व्यवस्था में कहीं ना कहीं चुप हुई है, जिसकी जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।