नर्मदा स्नान कर बरमान से लौट रहे थे, छिंदवाड़ा के हर्रई के समीप हुई घटना, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 9 March 2026

नर्मदा स्नान कर बरमान से लौट रहे थे, छिंदवाड़ा के हर्रई के समीप हुई घटना, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले राजनीति कर रहे वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। भाजपा नेता नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पर नर्मदा स्नान कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सामने के ट्रक से उनकी कर टकरा गई। घटना में कार सवार कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। They were returning from Barman after bathing in the Narmada River. The incident occurred near Harrai in Chhindwara. The injured were rushed to the hospital.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि हर्रई क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम साहू अपने साथियों के साथ बरमान से नर्मदा स्नान कर लौट रहे थे, तभी उनकी कार सामने से आ रहे आयशर ट्रक से टकरा गई। हादसे में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम साहू हर्रई क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वो हर रविवार को नर्मदा स्नान करने के लिए बरमान जाते थे। नर्मदा स्नान करने के बाद वापस लौटते समय हर्रई क्षेत्र के ही परतापुर के पास श्याम साहू की कार सामने से आ रहे आयशर ट्रक से टकरा गई।