40 फीट रोड के पास की घटना, कहीं हनी ट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेलिंग की साजिश तो नहीं, गोहलपुर थाने में पूछताछ - khabarupdateindia

खबरे

40 फीट रोड के पास की घटना, कहीं हनी ट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेलिंग की साजिश तो नहीं, गोहलपुर थाने में पूछताछ


रफीक खान
ईद उल अज़हा के दूसरे दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में मदार टेकरी स्थित कसाई मंडी इलाके में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। कसाई मंडी निवासी बीफ के बड़े कारोबारी बुजुर्ग पर अश्लील हरकत के आरोप के साथ घेराबंदी हुई है। बुजुर्ग का अश्लील वीडियो भी पुलिस तक पहुंचा है। गोहलपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बीफ के बुजुर्ग कारोबारी को थाने में तलब किया गया है। पुलिस कोई भी जल्दबाजी किए बिना यह पड़ताल कर रही है कि वाकई यह मामला बुजुर्ग की अश्लीलता से जुड़ा है? या फिर किसी पुरानी रंजिश या हनी ट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेलिंग जैसा तो नहीं है? The incident took place near 40 feet road, and there was a conspiracy to blackmail by trapping someone in a honey trap. The investigation took place at the Gohalpur police station.

घटना के संबंध में बीफ कारोबारी कलाम कुरैशी के करीबी सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार की नमाज के पहले 40 फीट रोड के पास यह घटना हुई है। आरोपित तौर पर पुलिस को बताया गया है कि एक महिला ने गोहलपुर अमखेरा रोड से गुजर रहे बीफ कारोबारी कलाम से लिफ्ट मांगी। इस दौरान वह छेड़खानी करते हुए घर पहुंच गया। वहां उसने अश्लील हरकत की, तब महिला ने अपने आप को किसी तरह से बचाया और लोगों की मदद से पुलिस थाने पहुंच गई। जबकि आरोपी पक्ष ने पुलिस को बता रही है कि महिला को बीफ कारोबारी ने लिफ्ट तो दी लेकिन उसने ऐसी किसी तरह की हरकत नहीं की। जबरिया तौर पर उसका वीडियो बना लिया गया और उसके अपने रिश्ते में भांजे लगने वाले कुछ युवक महिला के घर जा पहुंचे। युवकों ने चाकू और पिस्तौल से धमकाते हुए एक करोड रुपए की मांग की। पूरा मामला गोहलपुर पुलिस के पास पहुंच गया है और पुलिस सच्चाई का पता लग रही है। उधर कुरैशी समाज के जिन लोगों को यह घटनाक्रम मालूम है, वह खामोश है लेकिन जिन्हें जानकारी नहीं है वो पता करने में लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि कलाम कुरैशी का बीफ का बड़ा कारोबार जबलपुर से मुंबई तक फैला हुआ है। इसके अलावा राजधानी भोपाल के स्लॉटर हाउस में असलम चमड़ा के साथ भी उसकी भागीदारी है।