मेट्रो बस के पहिए में फंसकर काफी दूर तक घिसटी महिला, बेटी दामाद के साथ जा रही थी गढ़ा की तरफ - khabarupdateindia

खबरे

मेट्रो बस के पहिए में फंसकर काफी दूर तक घिसटी महिला, बेटी दामाद के साथ जा रही थी गढ़ा की तरफ


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गढ़ा कछपुरा ओवर ब्रिज पर शुक्रवार को मेट्रो बस की बेलगाम रफ्तार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला बस में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। मृतक महिला अपनी बेटी और दामाद के साथ गढ़ा की तरफ जा रही थी। घटना में तीन अन्य लोगों को भी चोटे पहुंची हैं। पांच लोगों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। A woman was dragged for a considerable distance after being caught in the wheels of a Metro bus. She was traveling with her daughter and son-in-law towards Garha.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि यादव कॉलोनी निवासी कविता पटेल अपनी बेटी और दामाद के साथ बाइक से गढ़ा की ओर जा रही थीं। दोपहर करीब 2 बजे जब उनकी बाइक कछपुरा ब्रिज की ढाल से नीचे उतरी, तभी सामने से आ रही मेट्रो बस क्रमांक MP-20-PA-1271 के चालक ने अचानक लापरवाही से यू-टर्न ले लिया। चालक की इस खतरनाक हरकत से बाइक सीधे बस की चपेट में आ गई।हादसे में 42 वर्षीय कविता पटेल की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और दामाद घायल हो गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाते हुए आरोपी बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल के सीसीटीवी से फुटेज भी एकत्रित किए जा रहे हैं। अन्य गायों में एक महिला को गंभीर छोटे हैं बाकी सभी सामान्य रूप से घायल हुए हैं।