13 साल के मासूम वेदांश को उसके ही पुराने दोस्तों ने चाकुओं से गोद कर मार डाला, दो दर्जन से ज्यादा घाव पहुंचाए - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 2 September 2025

13 साल के मासूम वेदांश को उसके ही पुराने दोस्तों ने चाकुओं से गोद कर मार डाला, दो दर्जन से ज्यादा घाव पहुंचाए


रफीक खान
मध्य प्रदेश के देवास जिला अंतर्गत सोनकच्छ के पास 13 साल के 1 मासूम बालक वेदांश को बुरी तरह चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया गया। यह घटना उसके ही हम उम्र पुराने दोस्तों ने अंजाम दी। घटना के पीछे कारण यह सामने आया है कि करीब साल भर पहले वेदांश का विवाद हुआ था और तब से आरोपी किशोरों ने रंजिश रख ली थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दोनों नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार कर सुधार गृह भेज दिया है। 13 year old innocent Vedansh was stabbed to death by his old friends, inflicting more than two dozen wounds

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सोनकच्छ के पास स्थित ग्राम कराड़िया परी के 13 वर्षीय बालक वेदांश पुत्र अरविंद झाला गांव के सार्वजनिक गणेश उत्सव में आरती में शामिल होने गया था और देर रात तक वापस नहीँ लौटा। परिजनों द्वारा ढूंढे जाने पर उसका शव मिला, जिस पर चाकुओं के दो दर्जन से ज्यादा घाव पाए गए। मामले की गुत्थी पुलिस द्वारा सुलझा ली गई है और देर शाम को पुलिस ने खुलासा किया। बताया गया कि, गत मार्च महिने में मृतक वेदांत का उसकी उम्र के ही एक नाबालीग बच्चे से विवाद हो गया था। पुराने विवाद के चलते नाबालीग बच्चे ने अपने छोटे 11 वर्षिय चचेरे भाई के साथ वेदांत की हत्या की गई। पुुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार व आरोपियों के कपड़े जप्त कर लिए हैं। आरोपियों को देवास बाल न्यायालय में पेश करने के उपरांत उज्जैन सुधार ग्रह भेज दिया गया है। कम उम्र के इन बच्चों के बीच का विवाद और जघन्य अपराध समुचित क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।