रफीक खान
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बीती रात करीब 3:00 बजे एक फुल गिर गया इस घटना में 6 मजदूरों की टक्कर मौत होने की खबर है। तीन लोग पिलर के पास स्थान में फंस गए हैं, जो घायल हैं। निर्माणाधीन पुल बेतवा नदी के ऊपर बन रहा है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिम्मेदार इसके प्रति जरा भी गंभीर नहीं है। घटना होते ही बयान बाजी का दौर शुरू होता है और गंभीरता की सीमा यहीं समाप्त हो जाती है। A bridge was being built over the river, security arrangements were again in question, but those responsible limited themselves to mere rhetoric.
घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि हमीरपुर बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी व कंडौर गांव के बीच निर्माणाधीन लगभग एक किमी लंबे पुल का एक हिस्सा (स्लैब) रात में लगभग तीन बजे ढह गया। आंधी व बारिश के दौरान घटना हुई है। मजदूर पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे। स्लैब गिरने की वजह से लोकेंद्र पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 22 वर्ष, कुलदीप निषद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 19 वर्ष, सावंत यादव निवासी भूरागढ़ बांदा उम्र 28 वर्ष, सभाजीत निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा उम्र पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 34 वर्ष, राजेश पाल पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जिनके शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंच गए हैं। इसके अलावा पिलर पर फंसे मजदूरों में अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा, कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा, राजेश निषाद नरैनी बांदा शामिल है।
