रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में विद्युत नगरी स्थित तरंग ऑडिटोरियम में मशहूर कलाकार आशुतोष राणा के हमारे राम शो के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। शॉर्ट सर्किट से यहां धमाका हुआ। चिंगारी निकली, आग और धुएं की स्थिति में दर्शक बुरी तरह घबरा गए। हर कोई जान बचाने के लिए भागता हुआ नजर आया। इस बीच आशुतोष राणा सहित कलाकारों की टीम को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। A short circuit caused an explosion at Jabalpur's "Tarang", sending spectators fleeing after seeing the fire and smoke, and the actors were safely evacuated.
इस सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मंचन के दौरान शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगते हैं लाइट बंद हो गई और ओडिटोरियम सहित परिसर में अंधेरा छा गया। आग लगने और कक्ष से धुआं निकलता देख दर्शक और कलाकार बाहर की तरफ भागने लगे। आयोजकों ने मोबाइल के टार्च की रोशनी अभिनेता आशुतोष राणा सहित मंडली के अन्य कलाकारों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं नगर निगम के फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। ऐसा कहा जा रहा है कि तरंग ओडिटोरियम में आग से बचाव के सुरक्षा उपकरण भी पर्याप्त नही थे। आयोजक व ओडिटोरियम के कर्मचारियों ने मौजूद अग्निशमन संयंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की परंतु सफलता नही मिली।
