रफीक खान
मध्य प्रदेश में रेत माफिया लगातार हावी है। उसके रास्ते में आने वाले चाहे तहसीलदार हो या फिर आईपीएस अधिकारी, पटवारी हो या वन विभाग के अधिकारी या फिर पुलिस वाले किसी को भी बख्शने को तैयार नहीं है। ज्यादातर घटनाएं वाहनों से कुचलकर अंजाम दी जा रही है। मध्य प्रदेश के बालाघाट में ताजा मामला सामने आया। जहां पुलिस विभाग के एक हेड कांस्टेबल को कुचल डाला गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद रेत माफिया पर अंकुश लगाने सरकार की कोई दिलचस्पी नजर नहीं आ रही है। Despite Supreme Court directives, the state government is unable to curb the sand mafia, and attacks are continuing.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बालाघाट जिले में 27 मई 2026 को रेत माफिया ने एक हेड कांस्टेबल पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह जब रेत के अवैध परिवहन का वीडियो बना रहे थे, तब माफिया ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हमले में उनकी दो पसलियां टूट गई हैं और वे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बालाघाट जिले में हुई, जहाँ रेत माफिया का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि मुरैना में कुछ दिन पूर्व रेत माफिया ने फॉरेस्ट कांस्टेबल हरिकेश गुर्जर की ट्रैक्टर से कुचलकर जान ले ली थी।
