रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक कलयुगी युवक ने अपनी मां को पीट-पीट कर मौत की नींद सुला दिया। मां का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह आधी रात को पत्नी के साथ मारपीट कर रहे पुत्र और बहू को समझाने की कोशिश कर रही थी। पत्नी को पीट रहे पुत्र हो यह काफी नागवार गुजरा और उसने सारी गुस्सा मां पर ही निकल डाली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Beaten by thrashing, attacked with fan stand rod, delayed in taking him to hospital, declared dead by docter
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि दशरथ कोल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड न. 07 गढ़िया मोहल्ला सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पत्नि सुमन बाई कोल के साथ रहता है। वे दो भाई हैं। छोटे भाई का नाम करन कोल है, जो अपनी पत्नी क्रांति और मां गिराना बाई कोल के साथ रहता है। रात लगभग 01/30 बजे पडोसी राजेश कोल की पत्नि घर आई उसने बताया कि करन मां के साथ मारपीट कर रहा है। वहां पहुंचने पर पाया कि अम्मा के सिर, दाहिने हांथ, पीठ में चोटें थी खून निकल रहा था। छोटे भाई की पत्नि क्रांति कोल ने बताया कि पति करन चरित्र संदेह पर क्रांति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर रहा था। अम्मा बीच बचाव करने आई तो करन कोल उनके साथ भी झूम गया। क्रांति कोल ने अम्मा के सिर में खून रोकने के लिये कपडा जलाकर घाव में भरा और फिर शासकीय अस्पताल सिहोरा ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
.jpg)