ट्रेन के टॉयलेट में छुपकर बचाई जान, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हमला या साजिश पुलिस कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 9 March 2026

ट्रेन के टॉयलेट में छुपकर बचाई जान, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हमला या साजिश पुलिस कर रही जांच


रफीक खान
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन रीवा एक्सप्रेस के एच वन कोच में हमला हुआ है। उसकी नाक काटने के अलावा कई जगह चोटिल किया गया है। आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि उसने ट्रेन के टॉयलेट में घुसकर अपनी जान बचाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सभी एंगल पर पड़ताल कर रही है कि क्या शंकराचार्य द्वारा हमला कराया गया है या फिर सुरक्षा या अपराध की गंभीरता को बढ़ाने की दृष्टि से आशुतोष ब्रह्मचारी ने खुद अपने ऊपर हमला करवाया है या फिर कहीं कोई और कारण है? He saved his life by hiding in a train toilet, was admitted to hospital, police are investigating whether it was an attack or a conspiracy.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जाते वक्त जानलेवा हमला हुआ है। आशुतोष ने अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत करते हुए कहा कि मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने बचने के लिए ट्रेन के वॉशरूम में छिपकर जान बचाई। इस हमले में आशुतोष को काफी चोट आई हैं। हमले के बाद वह लहूलुहान हालत में प्रयागराज पहुंचे, जहां कॉल्विन अस्पताल में उनका इलाज हुआ। आशुतोष की नाक और कई जगह चोटें लगी हैं। मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े केस की 12 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई है। इसके अलावा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण आरोप के मामले में भी हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करना है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश बताते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है।