जबलपुर: BJP नेता की होटल में देह व्यापार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित दो गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे

जबलपुर: BJP नेता की होटल में देह व्यापार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित दो गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के एक युवा नेता को देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। भारतीय जनता पार्टी का यह नेता पूर्व में गढ़ा मंडल का अध्यक्ष रह चुका है। रानी दुर्गावती वार्ड अंतर्गत छोटी बजरिया में वह होटल अतिथि इन के नाम पर एक ठिकाना बनाया हुआ है और यहां लंबे समय से धड़ल्ले के साथ दे व्यापार चल रहा था। जिम्मेदार सिस्टम भी मंडल के पूर्व अध्यक्ष का भरपूर साथ दे रहा था लेकिन इस बीच असम से देह व्यापार के लिए बुलाई गई एक युवती के साथ की गई ज्यादती उसके लिए जंजाल बन गई। शारीरिक तथा आर्थिक प्रहार से तंग असम निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत की और फिर पुलिस ने होटल में छापा मारकर वहां से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया तथा शीतल दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। Jabalpur: BJP leader involved in prostitution in a hotel, two arrested including former divisional president, police investigating

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा तथा गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि असम निवासी 25 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह तीन साल पहले शहर आई थी। इस दौरान उसका संपर्क भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया तथा मूलत: डिंडोरी निवासी शीतल दुबे से हुआ, जो इस समय गढा में रहता है। दोनों ने उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। अतुल ने युवती को होटल में ही रहने के लिए कमरा दे दिया। कोई ग्राहक पहुंचता, तो अतुल और शीतल युवती को उनके कमरों में भेज देता। ग्राहक से मिलने वाली रकम अतुल और शीतल अपने पास रखते थे। युवती रुपयों की मांग करती, तो दोनों टाल देते। ढाई साल तक रुपए नहीं मिले, तो चार माह पहले युवती जैसे-तैसे होटल से निकलकर लार्डगंज इलाके में किराए के कमरे में रहने लगी। हाल ही में उसने दोनों से पैसे मांगे लेकिन, दोनों ने फिर मना कर दिया। होटल में अकेली असम निवासी इस पीड़ित युवती भर से नहीं बल्कि अनेक यूवतियों को लाकर देह व्यापार चलाया जा रहा था। जमकर जिस्म फरोशी का धंधा फल फूल रहा था, पहले तो पुलिस इस मामले को दबाय रखी लेकिन बाद में मीडिया की दखल से मामला उजागर हो गया।