MP में कटनी और दतिया SP को CM मोहन यादव ने हटाया, चंबल की डीआईजी और आईजी पर भी गिरी गाज - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 1 June 2025

MP में कटनी और दतिया SP को CM मोहन यादव ने हटाया, चंबल की डीआईजी और आईजी पर भी गिरी गाज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस की छवि धूमिल करने वाले चार आईपीएस अधिकारियों पर रविवार की देर शाम अचानक हंटर फटकार दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कटनी तथा दतिया जिले के पुलिस अधीक्षकों के अलावा चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को भी हटाने के निर्देश दे दिए हैं। कटनी एसपी अभिजीत रंजन का नाम पिछले कई महीनो से महिला सीएसपी ख्याति मिश्रा को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। बीती रात तो तड़के 4:00 बजे तक सीएसपी बंगले से लेकर महिला थाने तक जमकर हंगामा होता रहा। मुख्यमंत्री ने इन चारों अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच के निर्देश भी डीजीपी को दिए हैं। CM Mohan Yadav removed Katni and Datia SP, Chambal DIG and IG also got reprimanded

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने कटनी और दतिया जिले के पुलिस अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को भी हटाने के लिए आदेश दे दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने लिखा, “कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्‍यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्‍हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं।