रफीक खान
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को धमाका हो गया। इस घटना में पांच कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि कर्मचारियों के चीथड़े हो गए। मालबे में भी करीब डेढ़ दर्जन कर्मचारियों के दबे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कुछ कर्मचारियों के घायल होने की भी खबर है। घटना के बाद से पूरी फैक्ट्री में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड ने धमाके की इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। Explosion in Ordnance Factory, 5 employees died, the roof also collapsed after the incident
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि ब्लास्ट आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ, जिससे भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और बचाव दल मौके पर राहत कार्य कर रहे हैं। आरके ब्रांच सेक्शन में हथियारों और अन्य सैन्य उपकरण बनाए जाते हैं। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में भारी नुकसान हुआ है। इधर-उधर भारी सामान के टुकड़े बिखरे पड़े मिले हैं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट के कारण काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। विस्फोट की वजह से आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई है। हालात काबू में लाने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया है।भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि आयुध कारखाने जवाहर नगर भंडारा में विस्फोट हुआ है। जानकारी मिलने के तुरंद बाद ही मौके पर दमकल और एंबुलेंस पहुंच गई थी। बचाव अभियान को तेज कर दिया है। धमाके के बाद कारखाने की छत गिर गई थी, जिसको जेसीबी की मदद से हटा रहे हैं। मलबे में कुल 18 लोगों के दबे होने की सूचना है। 2 लोगों को बाहर निकालकर बचा लिया है। भंडारा स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में हुए धमाके पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि भंडारा जिले की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 मजदूर फंस गए हैं। अब तक मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक दुर्भाग्यवश एक मजदूर की मौत हो गई है।
