रफीक खान
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में करेरा थाना अंतर्गत एक ऐसी घटना सामने आई, जिसमें राजनेताओं के बिगड़ैल संतानों ने लोगों के सामने चिंता खड़ी कर दी है। माता-पिता के रसूख पर समूचे मानव समाज को अपनी ठोकरो पर समझने वाले इस बिगड़ैल पुत्र ने तो हद ही पार कर दी। भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रीतम सिंह लोधी के पुत्र दिनेश लोधी ने थार जीप का सायरन बजाया, हॉर्न बजाया और लोग किनारे नहीं हुई तो उनको कुचल दिया। घायल लोगों को गंभीर स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। Sirens and horns were sounded, yet why didn't they move? All of them were taken to the hospital in critical condition for treatment.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मामला करैरा थाना क्षेत्र का है। संजय परिहार निवासी ग्राम संहेड़ा जिला दतिया ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि 16 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने साथियों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से थनरा गांव मजदूरी के लिए जा रहा था। उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं। पीछे से तेज गति में आई काले रंग की थार रॉक्स जीप ने पहले बाइक को और फिर पैदल चल रहीं दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में सभी पांच लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना में संजय, आशीष और अंशुल को हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं, जबकि सीता वर्मा और पूजा सोनी को कमर, कंधे, सीने और सिर में फ्रैक्चर और चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और मदद पहुंचाई। एक वीडियो में विधायक का बेटा दिनेश लोधी घायलों से ये कहते हुए नजर आ रहा है कि उसने सायरन बजाया और हॉर्न भी बजाया, फिर ये लोग क्यों नहीं हटे? तीन सवारियों को बैठाकर बाइक लहराकर क्यों चला रहे थे? आदि-आदि...।
