नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों को तलाशने में लगी पुलिस, देर रात मक्सी हाईवे पर हुई घटना - khabarupdateindia

खबरे

नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों को तलाशने में लगी पुलिस, देर रात मक्सी हाईवे पर हुई घटना


रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की महापौर महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गई थी, इस बीच उन पर सरेराह हमला कर दिया गया। महापौर के साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी। हमले से वाहन तो क्षतिग्रस्त हुआ लेकिन दोनों को कोई और नुकसान नहीं हुआ। Police are searching for masked bike-riding criminals; the incident occurred late night on the Maksi Highway.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ग्वालियर से महापौर और कांग्रेस नेत्री डॉ. शोभा सतीश सिकरवार अपनी बेटी और बहन के साथ महाकालेश्वर और मंगलेश्वर के दर्शन-पूजा करने के लिए उज्जैन जा रही थीं। इसी दौरान अचानक से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले से कार में सवार बुरी तरह घबरा गए। बदमाशों को सबक सिखाने तत्काल महापौर का गनमैन कार से उतरा, लेकिन गनमैन को देखते ही बाइक सवार भाग निकले। गनीमत रही कि, इस हमले में किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच की जा रही है कि बदमाश महज लूटपाट की दृष्टि से शिकार ढूंढ रहे थे या फिर कोई और साजिश थी?