MP में बढ़ती घुसपैठ से कारोबारियों में हड़कंप, पुलिस भी हुई अलर्ट, एडीजीपी डी श्रीनिवास वर्मा कर रहे निगरानी - khabarupdateindia

खबरे

MP में बढ़ती घुसपैठ से कारोबारियों में हड़कंप, पुलिस भी हुई अलर्ट, एडीजीपी डी श्रीनिवास वर्मा कर रहे निगरानी


रफीक खान
इंटरनेशनल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की मध्य प्रदेश में दखल बढ़ती जा रही है। अब बिल्डर बिश्नोई गैंग के टारगेट पर है। मध्य प्रदेश के इंदौर में बिल्डर विवेक दम्मानी को शूटर हैरी बॉक्सर ने धमकी देते हुए 5 करोड रुपए की रंगदारी मांगी है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जांच का जिम्मा जहां एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया के नेतृत्व में सौंपा गया है, वहीं पुलिस मुख्यालय से एडीजीपी डी श्रीनिवास वर्मा इसकी निगरानी कर रहे हैं।Increasing infiltration in MP has created panic among businessmen, police are also on alert, ADGP D Srinivas Verma is monitoring.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि विश्नोई गैंग के शूटर हैरी बॉक्सर ने बिल्डर विवेक दम्मानी को व्हाट्सएप कॉल कर सीधे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग डाली, साथ ही न देने पर "अंजाम भुगतने" की खुली धमकी दी है। दिनदहाड़े धमकी से पूरा परिवार दहशत में आ गया। सुबह करीब 11 बजे आए इस कॉल ने पूरे कारोबारी वर्ग में सनसनी फैला दी। कॉल करने वाले हैरी बॉक्सर ने न सिर्फ पैसों की मांग की, बल्कि दम्मानी के परिवार की निजी जानकारी गिनाकर यह साफ कर दिया कि गैंग हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। कॉल काटने के बाद आरोपी ने एक वॉयस मैसेज भेजकर धमकी को और भी खौफनाक बना दिया।घटना के बाद बिल्डर ने सीधे पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से शिकायत की, जिसके बाद क्राइम ब्रांच में तत्काल मामला दर्ज किया गया और परिवार को दो सिक्योरिटी गार्ड देकर सुरक्षा प्रदान की गई है। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह भी सुरक्षा और गैंग की गतिविधियों पर नजर लगाए हुए हैं।