MP के कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज, इस्तीफे की अटकलें, समर्थकों के बीच खंडवा पहुंचे - khabarupdateindia

खबरे

MP के कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज, इस्तीफे की अटकलें, समर्थकों के बीच खंडवा पहुंचे


रफीक खान
मध्य प्रदेश के बिगड़ैल बोल वाले विवादित कैबिनेट मिनिस्टर विजय शाह के विरुद्ध हाई कोर्ट के आदेश पर मानपुर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस थाने में प्राथमिकी के बाद उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई है लेकिन अब तक कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है। अलबत्ता संगठन और मुख्यमंत्री ने उन्हें खंडवा गृह जिला वापस भेज दिया है और वह अपने समर्थकों के बीच पहुंच गए हैं।FIR filed against MP cabinet minister Vijay Shah, speculation of resignation, reached Khandwa amidst supporters

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि हाईकोर्ट की डबल बेंच मैं जस्टिस अतुल श्रीधर तथा जस्टिस अनुराधा शुक्ला ने बुधवार को विवादित बयान पर संज्ञान लेते हुए एमपी पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए 4 घंटे यानी शाम 6 बजे तक की मोहलत दी थी। हालांकि एफआईआर रात 9:15 बजे हुई। दोपहर को कोर्ट में सुनवाई के बाद ग्रामीण डीआईजी निमेष अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस इस बारे में आदेश की प्रतीक्षा कर रही है। जैसे ही आदेश मिलेगा, पुलिस केस दर्ज कर लेगी। बताया जाता है कि जैसे ही हाईकोर्ट के आदेश की प्रति पुलिस को मिली उसने मंत्री विजय शाह पर एफआइआर दर्ज कर ली। हाईकोर्ट ने कहा कि मंत्री ने 'गटर की भाषा' का इस्तेमाल किया। अदालत ने एमपी के डीजीपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (1) (बी) (धर्म, जाति, भाषा या अन्य के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 197 (1) (सी) (बयान जो विभिन्न समूहों के बीच घृणा पैदा करता है) के तहत अपराध के लिए मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। विजय शाह की सरकार से छुट्टी और संगठन के एक्शन पर सियासी गलियारों में सभी की निगाहें टिकी हुई है।