कान में एलईडी बल्ब देख डॉक्टर्स भी आए हैरत में, मध्य प्रदेश में ENT सर्जरी कर निकाला गया - khabarupdateindia

खबरे

कान में एलईडी बल्ब देख डॉक्टर्स भी आए हैरत में, मध्य प्रदेश में ENT सर्जरी कर निकाला गया


रफीक खान
मध्य प्रदेश में 5 वर्षीय मासूम बच्चा जब अपने कान में एलईडी बल्ब लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। डॉक्टर्स ने पाया कि कान बुरी तरह सूज गया है और बल्ब अंदरूनी हिस्से में पहुंच गया है। जिसके चलते बच्चे को असहनीय दर्द हो रहा है। आनन -फानन में इंदौर के एम वाई हॉस्पिटल में सर्जरी कर बल्ब को निकल गया। Doctors were surprised to find an LED bulb in the ear; it was removed through ENT surgery in Madhya Pradesh.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पांच वर्षीय बच्चे ने खेल-खेल में टीवी के रिमोट का 8 एमएम का एलईडी बल्ब कान में डाल लिया। इंदौर के इस मामले में ईएनटी विभाग की डॉ. सेनल कोठारी ने बताया, डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर बल्ब निकाल दिया। इसके लिए कान के पिछले हिस्से में सर्जरी की गई। टीम में डॉ. निधि, डॉ. विद्या, डॉ. आदित्य, डॉ. शिवानी, डॉ. शालिनी जैन शामिल रहीं।