रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में पुलिस का एक ऐसा बर्बर चेहरा सामने आया है, जिसमें एक बीटेक पास छात्र की मौत हो गई। गुरुवार तथा शुक्रवार की दरमयानी रात पिपलानी थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने इस युवक को बुरी तरह इतना पीटा कि वह मौत के घाट उतर गया। मृतक युवक मध्य प्रदेश पुलिस के एक डीएसपी का साला बताया जा रहा है। घटना की खबर जैसे ही सुबह उसके साथी छात्रों को लगी, उन्होंने पिपलानी थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्रा ने दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना के बाद समूचे भोपाल में सनसनी व्याप्त है। Fellow college students created a ruckus at Piplani police station in Bhopal, prompting the commissioner to suspend two policemen.
मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि यह घटना पिपलानी थाना क्षेत्र के सी-सेक्टर इंद्रपुरी की है। 22 वर्षीय उचित गायकी पिता राजकुमार गायकी अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहता था। वह वीआईटी कॉलेज सीहोर से बीटेक की पढ़ाई की है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दो दोस्तों के साथ कहीं जाने के लिए निकला था। परिजनों का आरोप है कि इंद्रपुरी सी-सेक्टर में पिपलानी थाने के दो पुलिसकर्मियों संतोष बामनिया और सौरभ आर्य ने उसके साथ इतनी अधिक मारपीट कर दी की उसकी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीती रात पिपलानी थाने के इंद्रपुरी सी-सेक्टर में चार-पांच युवकों के सड़क किनारे शराब पीने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद विवाद की स्थिति बनी। उदित को पिपलानी थाने नहीं लाया गया था, ऐसे में पुलिस अभिरक्षा में मौत होना नहीं माना जा सकता। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता बिजली कंपनी में कार्य करते हैं, जबकि मां शिक्षिका हैं। परिजनों ने मीडिया को बताया कि जहां पर पुलिसकर्मियों ने उदित के साथ बीच सड़क पर मारपीट की है, उसके पास ही एक सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिसकर्मियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर न्यायिक जांच कराई जाए। अगर मीडिया में आ रहे पुलिस के बयानों को ही मान लिया जाए कि पुलिस अभिरक्षा में मौत नहीं हुई है तो सीसी कैमरे में दर्ज घटना तो सीधे तौर पर हत्या के रूप में दर्ज की जा सकती है। बहरहाल पुलिस इस घटना में अपनी क्या इमेज प्रस्तुत करेगी? समय बताएगा।
