पैसा इतना मिला कि नोट गिनने के लिए मशीनें बुलाई गई, चार करोड़ का सोना व 18 टन शहद भी मिली - khabarupdateindia

खबरे

पैसा इतना मिला कि नोट गिनने के लिए मशीनें बुलाई गई, चार करोड़ का सोना व 18 टन शहद भी मिली


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने लोक निर्माण विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के घर तथा अन्य ठिकानों पर जबरदस्त छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ कि गिनने के लिए मशीनों तक बुलाई गई। 4 करोड रुपए के लगभग का सोना तथा 18 टन शहद भी पाई गई है। लोकल पुलिस की टीम लगातार सघन पूछताछ कर और अनुपात हीन संपत्ति का पता लगाने में लगी हुई है। So much money was found that machines were called in to count the notes, gold worth Rs 4 crore and 18 tonnes of honey were also found.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि छापे में नकदी, सोना-चांदी, महंगी संपत्तियां और दस्तावेज बरामद हुए, जो उनकी वैध आय से कई गुना अधिक हैं। फरवरी 2024 में लोक निर्माण विभाग से रिटायर हुए गोविंद प्रसाद मेहरा (जीपी मेहरा) पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है। अपनी सेवा के दौरान भ्रष्टाचार कर स्वयं और परिवार के नाम पर भोपाल, सैनी गांव (सोहागपुर) और नर्मदापुरम में करोड़ों की अचल संपत्तियां बनाईं। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया। लोकायुक्त ने जीपी मेहरा के चार ठिकानों पर छापा मारा। इसमें (1) भोपाल के मणीपुरम कॉलोनी में ए-6 स्थित निवास, (2) ओपल रेजेंसी, दाना पानी फ्लैट नंबर 508, (3) गोविंदपुरा इंडस्ट्री एरिया में के.टी. इंडस्ट्रीज, और (4) नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर तहसील के ग्राम सैनी शामिल है। मणीपुरम कॉलोनी के घर से 8.79 लाख रुपये नकद, 50 लाख के सोना-चांदी के जेवर, 56 लाख की फिक्स डिपॉजिट और 60 लाख मूल्य के अन्य सामान के दस्तावेज मिले। ओपल रेजेंसी दाना पानी, ए ब्लाॅक, फ्लेैट नं. 508 में छापा में 26 लाख रुपये नकद, 2 किलो 649 ग्राम सोना (लगभग 3.05 करोड़ रुपये), 5 किलो 523 ग्राम चांदी (5.93 लाख रुपये) और संपत्ति दस्तावेज बरामद हुए।