रफीक खान
मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अंतर्गत मुलताई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के एक प्रचारक के साथ हुई कथित मारपीट के बाद हंगामा पत्थरबाजी और दबाव की राजनीति थमने की बजाय गरमा गई है। तनाव का माहौल बना हुआ है। मामूली विवाद पर कट्टरपंथी अधिक सक्रिय है। इस सबके बीच धारा 144 प्रभावशील कर दी गई है। साथ ही मुलताई थाना प्रभारी व दो सब इंस्पेक्टर्स को हटाकर सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। बाकी की तलाश की जा रही है। The Multai police station in-charge and two sub-inspectors have been suspended, as fundamentalists escalated a minor dispute, and Section 144 was imposed.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि गुरुवार शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ तेज गति से वाहन चलाने से मना करने को लेकर कुछ युवकों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोगों ने पुलिस थाने के सामने पहुंचकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मुलताई पहुंच गए। देर शाम लोगों ने मुलताई थाने के सामने धरना देकर प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाकर नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामला दो संप्रदायों से जुड़े होने के कारण पुलिस मुख्यालय भी यहां की हर पल जानकारी ले रहा है। मुलताई थाना प्रभारी को हटाने के बाद आठनेर थाना प्रभारी को यहां की बागडोर सौंप गई है।
