रफीक खान
बहुजन समाज पार्टी के एक पूर्व नेता को उसके ही समाज और पुरानी पार्टी के लोगों ने बंधक बनाया, कपड़े उतरवाए और फिर चार-पांच घंटे तक मारपीट की। इतना ही नहीं नेता के साथ की गई घटना को वीडियो बनाकर कैद किया गया और उसके ही मोबाइल से वायरल करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। He was expelled from the party after losing the assembly elections in MP and also raised slogans of Mayawati and Chandrashekhar Zindabad.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मध्य प्रदेश के दतिया जिले में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों ने पूर्व बसपा नेता के साथ मारपीट और गाली गलौज की है। दतिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके पूर्व बसपा नेता लोकेंद्र अहिरवार को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला उजागर हुआ है। लोकेंद्र अहिरवार के अनुसार उन्हें पार्टी करने के बहाने 20 जनवरी को मंडी बड़ौनी क्षेत्र से ले जाकर एक डेरे पर रोका गया। वहां राजा अहिरवार, ठाकुरदास अहिरवार, राजदीप अहिरवार सहित अन्य युवकों ने उनसे राजनीतिक रंजिश को लेकर पूछताछ शुरू की। मारपीट में शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। लोकेंद्र अहिरवार ने वर्ष 2023 में दतिया विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में हार के बाद पार्टी ने उन्हें जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसके बाद वे सोशल मीडिया पर बसपा और दलित संगठनों के विरोध में पोस्ट करने लगे थे, जिससे राजनीतिक रंजिश और बढ़ गई।
