मध्य प्रदेश पुलिस से हो चुका बर्खास्त, फर्जी दस्तावेज तैयार कर कमेटियों को कर रहा था लंबे समय से ब्लैकमेल - khabarupdateindia

खबरे

मध्य प्रदेश पुलिस से हो चुका बर्खास्त, फर्जी दस्तावेज तैयार कर कमेटियों को कर रहा था लंबे समय से ब्लैकमेल


रफीक खान
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल का पूर्व जिला अध्यक्ष ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस से बर्खास्त अलीम कुरैशी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कमेटियों को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। इसके पूर्व भी वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था और उस पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। पूरे प्रदेश में वक्फ बोर्ड से सम्बद्ध रह चुके इस तरह के तत्व लगातार मस्जिदों और दरगाह की कमेटियों को निशाना बनाकर लाखों रुपए ऐंठ रहे हैं। पकड़े जा रहे ऐसे तत्वों पर सख्त से सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जरूरी है। Dismissed from the Madhya Pradesh Police, he had been blackmailing committees for a long time by preparing fake documents.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि आरोपी अलीम कुरैशी पुलिस विभाग में पदस्थ रहा है, कार्यकाल के दौरान ही अनेक मामले दर्ज होने के कारण पुलिस विभाग ने बर्खास्त कर दिया था। वक्फ बोर्ड में फर्जी नियुक्ति पत्रों और कूट रचित दस्तावेजों के ज़रिये शिकायतें कर ब्लेकमेलिंग कर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के आरोपी अलीम कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कहा जाता है कि अलीम कुरैशी द्वारा 17/08/2023 को लोकायुक्त संगठन में की गई शिकायत की जांच में आधारों को सही नहीं मानते हुए उसे नस्ती कर दिया । 13 जनवरी 2025 को लोकायुक्त संगठन को अलीम कुरैशी द्वारा पुनः इसी विषय में शिकायत की जिसकी जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वक्फ बोर्ड के नाम से लगाए गए नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी थे और बोर्ड द्वारा कभी जारी ही नहीं किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि पूर्व में जांच के बाद मामला निपटाया जा चुका था, इसके बावजूद बार-बार शिकायतें कर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। जांच एजेंसियों का कहना है कि इन गतिविधियों से न केवल शासन को क्षति पहुंची, बल्कि वक्फ बोर्ड की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हुई और आमजन में भ्रम फैलाया गया। मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने, दबाव बनाने और अवैधानिक लाभ लेने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अलीम कुरैशी से सघन पूछताछ की जा रही है। अब देखना है कि इसमें किसी बड़े रैकेट का खुलासा हो पता है या नहीं।