जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को पुत्र शोक, हीट स्ट्रोक से हुए थे दोपहर में प्रभावित, CM ने दी श्रद्धांजलि - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 2 June 2024

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को पुत्र शोक, हीट स्ट्रोक से हुए थे दोपहर में प्रभावित, CM ने दी श्रद्धांजलि


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आदर्श तथा इन दोनों निजी स्कूलों पर कार्रवाई के बाद अत्यंत चर्चाओं में आए कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना के परिवार में एक बहुत बड़ी दुख भरी खबर सामने आई है। कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र अमोल सक्सेना का रविवार की शाम को दिल्ली में निधन हो गया। उनकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। अपुष्ट सूत्रों से पता चला है कि अमोल सक्सेना रविवार की दोपहर हीट स्ट्रोक से प्रभावित हो गए थे, जिसके कारण उन्हें लगातार काफी उल्टियां हुई। ऐसा माना जा रहा है की डिहाइड्रेशन के चलते ही उनकी जान गई है। बहरहाल कलेक्टर दीपक सक्सेना पर हुए इस वज्रघाट के बाद उनके परिवार में महाशोक का माहौल निर्मित हो गया है। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र शोक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।