khabarupdateindia

होटल में जमकर हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच, विभाग की किरकिरी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सतना जिले में पदस्थ वन विभाग के एक रेंजर की कांस्टेबल पत्नी ने पति को एक युवती के साथ होटल में रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना के बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ। युवती काफी देर तक बाथरुम में छुपी रही। उसके बाद वहां भागम भाग की स्थिति बन गई। पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और दोनों एक डंपर पर सवार होकर भाग खड़े हुए। कांस्टेबल पत्नी ने थाने जाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना से वन विभाग की काफी किरकिरी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर वन विभाग ने भी जांच बैठा दी है। Major ruckus at hotel; video goes viral on social media; police launch investigation; department faces embarrassment.

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रीवा के छिजवार रोड में स्थित रॉयल इन होटल (Royal Inn Hotel) में सतना के बरौंधा में पदस्थ वन विभाग के रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय सोमवार को अपनी प्रेमिका को लेकर आए थे, जो यहां पर उसके साथ रंगरलियां मना रहे थे। रेंजर की इस करतूत की भनक उनकी पत्नी को लग गई, जिस पर सतना से पत्नी उनके बीच बिना छुट्टी लिए हुए ही रीवा पहुंच गई। पत्नी के आने की खबर लगते ही रेंजर ने अपनी प्रेमिका को होटल के बाथरुम में बंद कर दिया था। पत्नी ने उसे बाथरुम से निकालकर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद कमरे मेंं मौजूद युवती वहां से भाग गई, जिसको पकड़ने के लिए पत्नी चिल्लाते रही। रेंजर अपने वाहन को छोडक़र प्रेमिका के साथ ट्रक में चढक़र भागते हुए नजर आए। पति का उक्त युवती के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसको लेकर वे होटल में आए थे। पत्नी को रेंजर के अवैध संबंधों की भनक लग गई थी, जिस पर उन्होंने रेंजर का पीछा किया और प्रेमिका के साथ रेंजर के होटल पहुंचते ही पत्नी भी पीछे से आ धमकी। यह घटना किस दिन की है? पुलिस सीसी कैमरों के मदद से यह भी जांच कर रही है। रेंजर की कांस्टेबल पत्नी का मुलाहजा भी सरकारी अस्पताल में कराया गया है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia