khabarupdateindia

राजस्व, जेल, परिवहन, उद्योग, व्यापार, पीएचई, PWD आदि विभागों में भृत्य से लेकर बड़े अधिकारी तक बदले, स्वयं के व्यय वाले भी काफी


रफीक खान
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई ट्रांसफर नीति 2026 के तहत 1 जून से शुरू हुए तबादलों का सबसे बड़ा लॉट आखिरी दिन यानी की 15 जून को निकल गया। 15 जून को दोपहर के बाद से देर रात तक तबादला एक्सप्रेस बहुत तेज चली। भृत्य से लेकर बड़े अधिकारियों तक के अलग-अलग विभाग बार आदेश जारी किए गए। जारी सूची में करीब डेढ़ हजार अधिकारी-कर्मचारियों के नाम शामिल है। अकेले डिप्टी कलेक्टर तथा संयुक्त कलेक्टर की सूची में 99 अधिकारियों के नाम है। इसके अलावा राजस्व, जेल, उद्योग, व्यापार, परिवहन, पीपीडब्लयुडी, PHE सहित अन्य कई विभागों की व्यवस्था प्रभावित होगी। संयुक्त तथा डिप्टी कलेक्टर्स की ट्रांसफर सूची समाचार के साथ संलग्न है। बाकी के समाचार विभाग बार पोर्टल पर या राज्य सरकार की पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।Personnel ranging from peons to senior officials have been transferred across departments such as Revenue, Prisons, Transport, Industries, Commerce, PHE, and PWD; a significant number of these transfers involve posts funded by the department's own budget.









Previous Post Next Post
khabarupdateindia