पोला की खुल गई पोल, कई राज्यों में प्रॉपर्टी, अपर कलेक्टर का बाबू 20 हजार लेते लोकायुक्त के हाथों गिरफ्तार - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 17 June 2026

पोला की खुल गई पोल, कई राज्यों में प्रॉपर्टी, अपर कलेक्टर का बाबू 20 हजार लेते लोकायुक्त के हाथों गिरफ्तार


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ EOW की एक टीम ने नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के ठिकानों पर छापा मार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सहायक स्वास्थ अधिकारी पोला राव की पोल खुल गई है। ईओडब्ल्यू की प्रारंभिक जांच में ही खुलासा हो गया था कि पोला राव करोड़ों में खेल रहा है। कई राज्यों में प्रॉपर्टी बना रखी है। सोना-चांदी से लेकर नगद रुपए का खजाना भी उसके पास मौजूद है। जिस नगर निगम में वेतन के लाले हो, वहां का यह अदना सा अधिकारी करोड़ों में खेल रहा है। हैरत की कोई बात इसलिए नहीं है कि अधिकारी-कर्मचारी करोड़ों में खेल रहे हैं, इसीलिए तो नगर निगम कंगाल हो रही है। Exposed: Additional Collector's clerk arrested by the Lokayukta while accepting a bribe of ₹20,000; properties discovered across multiple states.

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की अधिकृत विज्ञप्ति के अनुसार नगर निगम जबलपुर के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोलाराव के आवास पर अनुपातहीन संपत्ति की छापा कार्यवाही में 2.82 करोड़ रुपये की संपत्ति उजागर हुई है।आरोपी पोलाराव पिता चालामी सायम, प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम जबलपुर, मकान नं.-6, जेडिए स्कीम 11 आदि प्लाज के पीछे, जबलपुर में निवास करता है। शिकायत में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 02/26 अंतर्गत धारा 13(1)(बी), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 पंजीबद्ध किया गया है। मंगलवार को ई.ओ.डब्ल्यू. जबलपुर के द्वारा आरोपी के मकान एवं कार्यालय में सर्च हेतु तीन टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा दोनों स्थानों पर सर्च की कार्यवाही जारी है। आवास स्थान पर एक साथ प्रातः 6:00 बजे छापे की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

संपत्ति का विवरण

पोलाराव एवं उसके परिजनों के नाम पर अभी तक की गई सर्च कार्यवाही में पाई संपत्तियों की जानकारी निम्नलिखित है–

1. आवास (फ्लैट) – ₹45,00,000

2. घरेलू सामान की इन्वेंट्री – ₹16,00,000

3. तीनों गोल्ड लोन पर निवेश – ₹10,00,000

4. सोने के आभूषण (150 ग्राम) – ₹22,50,000

5. चांदी के आभूषण (232 किलोग्राम) – लगभग ₹3,00,000

6. भूखंड – ₹65,00,000

7. फोर व्हीलर 01 – ₹8,50,000

8. टू व्हीलर 03 – ₹6,20,000

9. आरोपी के निवास से ₹1,19,18,000 के नगदी लेनदेन संबंधी दस्तावेज जब्त।

10. 6 बैंक खातों में लगभग ₹10,00,000 जमा।

11. जब्त सोना लगभग 450 ग्राम होने की संभावना।

अब तक की कार्यवाही में आरोपी की कुल अनुमानित ₹2.82 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है।


बाबू साहब का खेल

इसी तरह जबलपुर की लोकायुक्त पुलिस ने समीप भारती जिला सिवनी के अपर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बाबू रीडर माधव प्रसाद तिवारी को ₹20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।
आवेदक संतोष सिंह सिसोदिया के ग्राम छपारा में पैतृक भूमि पर जामुन एवं अन्य वृक्ष लगे हुए थे। जो खसरा के कॉलम no 12 में दर्ज थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ पेड़ काटने की सूचना आवेदक द्वारा संबंधित थाने में कर दी थी। लेकिन विरोधी पक्ष ने इसकी शिकायत से एसडीएम कार्यालय लखनादौन में कर दी थी, जिसमें आवेदक के विरुद्ध निर्णय हुआ था। जिसकी अपील आवेदक द्वारा एडीएम कार्यालय लखनादौन में की थी वहां पर पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी द्वारा आवेदक के पक्ष में निर्णय कराने के लिए 30000 रुपए की मांग की गई बाद में 20000 रूपये पर लेने देन तय हुआ।