khabarupdateindia

5 आरोपियों पर नामजद FIR दर्ज, सरकारी मार्ग पर अतिक्रमण और कार्रवाई न होने के कारण प्रशासन के विरोध में चल रहा था चक्काजाम


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक पुलिस इंस्पेक्टर पर हसिया और कुल्हाड़ी से हमला हो गया। सरकारी रोड पर किए गए अतिक्रमण और उसे हटाने के लिए की गई शिकायत पर कार्रवाई न होने से लोग सड़कों पर उतर आए। चक्का जाम के दौरान जब टीआई साहब आंदोलनकरियों को समझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें आधा दर्जन लोगों ने घेर लिया और हमला बोल दिया। हसीए और कुल्हाड़ी के वार से पआई। टीआई साहब को गंभीर चोटे पहुंची हैं। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है तथा जांच की जा रही है। An FIR naming five accused has been registered; a road blockade was underway to protest against the administration over encroachment on a public road and the lack of action taken.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि कर्मोजी थाना अंतर्गत ग्राम पटपरा में शासकीय रास्ते को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ लोगों ने सरकारी मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा है। इस संबंध में कई बार तहसील कार्यालय में आवेदन दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर मार्ग खुलवाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक थाना प्रभारी पर टांगी और हंसिए से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। मामले में दिनेश पटेल उर्फ गुंठी, सुनील पटेल, विनय पटेल, प्रीतम पटेल और रितेश उर्फ सिंटू पटेल को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी का हालचाल जाना। एसपी ने पी को समुचित इलाज माहिया करने के लिए कलेक्टर से भी चर्चा की है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia