khabarupdateindia

पार्टनरशिप तोड़ने को लेकर उपजा विवाद, दोनों के लहू- लहान शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पार्टनरशिप तोड़ने का विवाद प्रारंभिक जांच में सामने आया है। पुलिस मृतिका के परिवार जनों के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी मृतका की ब्यूटी पार्लर व्यवसाय में भागीदार था और आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर दोनों में हुआ विवाद पार्टनरशिप तोड़ने तक जा पहुंचा। मृतका का यह फैसला आरोपी को नागवार गुजरा। Dispute over dissolving partnership; blood-stained bodies of both recovered; police have launched an investigation.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि घटना भंडारी अस्पताल के पास स्थित राजुल डुप्लेक्स की है। मृतिका की पहचान शक्ति कोहली और आरोपी की पहचान दीपेश राठौर के रूप में हुई है। करीब 25 साल से ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली शक्ति ने कुछ माह पहले मुस्कान प्लाजा में भी एक ब्यूटी पार्लर खोला था। सोमवार दोपहर को दीपेश, शक्ति के स्थान पर पहुंचा, जहां दोनों के बीच पार्लर के संचालन और आपसी विषयों को लेकर तीखी बहस हुई। इस विवाद के दौरान हुई हिंसा में शक्ति कोहली की मृत्यु हो गई और उसके पश्चात दीपेश राठौर ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार, दीपेश की पृष्ठभूमि विवादास्पद थी और वे शक्ति को उससे दूर रहने की सलाह दे रहे थे। शक्ति ने दूरी बनाने का प्रयास किया, तो दीपेश उसे डरा और धमका रहा था। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने दीपेश के धमकी संबंधी घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी थी लेकिन समय पर कुछ नहीं हो पाया। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप व्याप्त है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia