khabarupdateindia

BJP विधायक है चाचा ससुर, गंभीर अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल, मल्टी स्पेशलिटी के आईसीयू में भर्ती


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सतना जिले में राज परिवार की अंदरूनी पारिवारिक कलह का एक खूनी संघर्ष वाला मामला सामने आया है। यहां राजघराने की बहू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। फायरिंग करने का आरोप पति की गर्लफ्रेंड पर लगा है। घटना में प्रतिहार राजपूत वंश के राज परिवार की बहू योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए रीवा स्थित विंध्य मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Uncle-in-law is a BJP MLA; rushed to the hospital in critical condition and admitted to the multi-specialty ICU.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि प्रतिहार राजपूत वंश के राजपरिवार की बहू योगिता सिंह पर उनके पति की कथित महिला मित्र सुनीता ने गोलियां चलाईं, जिससे वह घायल हो गई। नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में को योगिता सिंह जब प्रवेश कर रही थी, तभी उन पर फायरिंग हुई है। योगिता सिंह नागौद के विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे एवं राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी हैं। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में योगिता सिंह अपने भाइयों और अन्य परिजनों के साथ दो दिन पहले परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सुनीता सिंह परिहार ने लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली योगिता सिंह के पेट में लग गई। घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव भी बढ़ गया है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia