khabarupdateindia

खूनी खेल से पुलिस विभाग में भी हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, डीजीपी ने दिए जांच के निर्देश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से भागे प्रेमी युगल ने पुलिस कस्टडी के दौरान गुजरात में रोंगटे खड़े कर देने वाला खूनी खेल खेल लिया। प्रेमी ने पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका का गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद प्रेमी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश की। गुजरात के गांधीनगर में हुई इस घटना ने मध्य प्रदेश पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। डीजीपी में मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि पुलिस अभिरक्षा के बीच चाकू जैसा धारदार हथियार आरोपी के पास कैसे आ पहुंचा? The deadly game has caused a stir within the police department; questions have been raised regarding security arrangements, and the DGP has ordered an investigation.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 7 जून को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से भागे प्रेमी जोड़े को गुजरात के राजकोट से पकड़ कर पुलिस शिवपुरी ला रही थी। रास्ते में सभी गांधीनगर के एक होटल में ठहरे। इस दौरान रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच प्रेमी संतोष जाटव ने कथित तौर पर प्रेमिका रजनी धाकड़ की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।गांधीनगर के एक होटल में ठहरने के दौरान प्रेमी संतोष जाटव ने प्रेमिका रजनी धाकड़ का चाकू से गला रेत दिया बाद में खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष का इलाज जारी है। घटना गुजरात के चिलोड़ा थाना क्षेत्र की है। कहा जाता है कि शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के पिपरसमा गांव के रहने वाले रजनी धाकड़ और संतोष जाटव के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों 7 जून की रात घर से भाग गए थे, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शिवपुरी पुलिस की टीम युवती के भाई को साथ लेकर गुजरात रवाना हुई। 11 जून को पुलिस ने दोनों को राजकोट जिले के सांपर क्षेत्र में पकड़ लिया। दोनों को वापस शिवपुरी लाते समय लंबी यात्रा की थकान के कारण पुलिस टीम ने गांधीनगर से आगे उदयपुर हाईवे पर स्थित होटल राइन इन पोर्ट में रात करीब 10 बजे रुकने का फैसला किया। सभी लोग खाना खाकर एक ही कमरे में सो गए। होटल के उस कमरे में पुलिसकर्मी, प्रेमी जोड़े और लड़की के भाई समेत कुल छह लोग सो रहे थे। गुजरात पुलिस घटना तथा मध्य प्रदेश पुलिस लापरवाही की जांच में जुट गई है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia