BJP अध्यक्ष भी मैदान में कूदे, टीआई और एसडीओपी पर लगाए गंभीर आरोप, की सस्पेंड करने की मांग - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 1 February 2026

BJP अध्यक्ष भी मैदान में कूदे, टीआई और एसडीओपी पर लगाए गंभीर आरोप, की सस्पेंड करने की मांग


रफीक खान
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार का चालान काटना बवाल का सबब बन गया। चालानी कार्रवाई से लोग पहले से ही काफी नाराज थे और इस बार एकत्रित होकर जमकर उपद्रव किया गया। एक पुलिस सिपाही का सिर फोड़ दिया गया। वहीं पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। पुलिस तथा प्राइवेट दोनों ही पक्ष के लोग घायल हुए हैं। उधर इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष ने खुलेआम मैदान में उतरकर अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उनका सीधा कहना है कि थाना प्रभारी और एसडीओपी अनाप-शनाप पैसा कमाने में लगे हुए हैं और उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। The BJP president also jumped into the fray, leveling serious allegations against the TI and SDOP, demanding their suspension.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शिवपुरी जिला अंतर्गत रन्नौद थाना के बाहर वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान मनोज जाटव अपनी कार से कुछ महिला पुरुषों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच कर चालानी कार्रवाई की। चालान काटे जाने पर मनोज जाटव का साला निलेश जाटव बाइक से मौके पर पहुंचा और कार्रवाई का विरोध करने लगा। विरोध के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। इसी दौरान आरक्षक अवधेश शर्मा के सिर पर वार किए गए। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और पुरुष आरक्षक के साथ मारपीट कर रहे हैं। जाटव परिवार ने आरोप लगाया कि आरक्षक ने पहले मारपीट की, जिसमें उनकी एक महिला और एक मासूम बच्चा भी घायल हुआ। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष जसवंत जाटव ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने गंभीर आरोप के साथ सस्पेंड करने की मांग भी की। घटना को लेकर थाना प्रभारी ने बयान दिया है कि अगर पुलिस की गलती सामने आईं तो वह रिजाइन कर देंगे।