तीन की मौके पर ही और चौथे की अस्पताल में मौत, गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 1 February 2026

तीन की मौके पर ही और चौथे की अस्पताल में मौत, गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में रहने वाले कुछ लोग काम के सिलसिले में गुजरात गए हुए थे, जहां आधी रात के बाद भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में इलाजरत है। Three died on the spot and the fourth in the hospital, the seriously injured are undergoing treatment in the hospital.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि हादसा बोटाद जिले के रानपुर इलाके में हुआ, जहां ट्रक से टकराने की वजह से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। ईको कार में सवार सभी लोग खेती के काम से रानपुर इलाके के कुंडली गांव जा रहे थे। इसी दौरान देर रात धुंधका जा रहे हाईवे से आगे यह एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।