बालाघाट के बालिका छात्रावास में हुई शर्मनाक घटना, आरोपी गिरफ्तार, भोपाल से पहुंची सरकारी टीम - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 1 February 2026

बालाघाट के बालिका छात्रावास में हुई शर्मनाक घटना, आरोपी गिरफ्तार, भोपाल से पहुंची सरकारी टीम


रफीक खान
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक 13 साल की छात्र के मां बनने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। इस घटना ने सरकारी संस्थान, सिस्टम और अधिकारियों की जिम्मेदारी को बेनकाब किया है। शर्मनाक घटना के बाद हड़कंप मचा। भोपाल से जांच के लिए टीम भी पहुंच गई है। पुलिस ने नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा पूरे हॉस्टल की सर्चिंग और जांच पड़ताल का अभियान भी चल रहा है। वही हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट को भी सस्पेंड कर दिया गया है। A shameful incident took place in Balaghat's girls' hostel, the accused was arrested, and a government team arrived from Bhopal.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 28 जनवरी 2026 को जिला अस्पताल में कक्षा 8वीं की छात्रा को भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। छात्रा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नाबालिग छात्रा को 28 जनवरी को ही भर्ती कराया गया था। उसी दिन उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। फिर उसने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। फिलहाल वह देखरेख में है और जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं। छात्रा ने पूछताछ में बताया कि 20 अप्रैल 2025 को एक नाबालिग लड़के (17 साल) ने बहला फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया था। इसके बाद किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी थी। डर की वजह से छात्रा ने किसी को जानकारी नहीं दी लेकिन, 17 जनवरी को पेट में दर्द की वजह से वह हॉस्टल से पिता के साथ घर आई। फिर मां के साथ डॉक्टर के पास इलाज केलिए पहुंची। तब पता चला की वह प्रेग्नेंट है। मामले में आरोपी नाबालिग लड़के पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर ने हॉस्टल अधीक्षिका चैनबती सैयाम को सस्पेंड कर दिया है। दुष्कर्म हो गया, नाबालिक छात्रा गर्भवती हो गई, वह लगातार हॉस्टल में रहती रही और हॉस्टल में कथित तौर पर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी होता रहता है फिर भी यह राज प्रसव के दौरान ही खुल पाया।